लखनऊ

लंगाना सरकार ने यूपी से आलू की आयात पर लगाई रोक, बताई यह वजह

लखनऊ न्यूज़ धमाका //  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार को बड़ा झटका लगा है. तेलंगाना सरकार ने यूपी से आलू की आयात पर रोक लगा दी है. इसकी वजह से आलू उगाने वाले आगरा के किसानों में बहुत नाराजगी है. किसानों का कहना है कि पिछली बार उनकी फसल बहुत अच्छी हुई थी, जिसकी वजह से उनके बाद आलू का अच्छा स्टॉक है. अगर तेलंगाना सरकार आलू के निर्यात पर से रोक नहीं हटाती है तो सारा आलू उन्हें सड़क पर फेंकना पड़ेगा.

इस मामले पर तेलंगाना सरकार का कहना है कि उनके राज्य में भी पर्याप्त मात्रा में आलू का उत्पादन हो रहा है. जब उनके राज्य में आलू उगाया जा रहा है, तो फिर वह आगरा से कोल्ड स्टोर में रखा पुराना आलू क्यों खरीदें. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आगरा आलू उत्पादक किसान समिति के महासचिव आलमगीर ने बताया कि हर दिन यूपी से 50-50 किलो आलू के करीब 500 बोरे 100 ट्रकों में लदकर तेलंगाना जाते हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ आगरा से ही हर दिन 50-60 ट्रक आलू तेलंगाना जाते हैं.

यूपी से देश के कई राज्यों में आलू के 700 से 800 ट्रक हर रोज जाते हैं. इनमें तकरीबन तीन चौथाई सिर्फ महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में जाता है. वहीं तेलंगाना के कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी अपनी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान जो आलू हमें भेज रहे थे, वह कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ था और यह पिछले साल का आलू है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!