लखनऊ

3 दिन में 3 मंत्रियों ने योगी का साथ छोड़ा; स्वामी और दारा के बाद आज धर्मसिंह सैनी का भी इस्तीफा

लखनऊ न्यूज़ धमाका //  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बी.जे.पी में इस्तीफे की बारिश जारी है. योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री दारा सिंह चौहान के बाद एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भाजपा को गुड बाय कह दिया है. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या गुट के भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है.

योगी सरकार के एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने अखिलेश से मुलाकात के बाद इस्तीफा दे दिया है बी.जे.पी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकार की ओर से मिले आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया था. अब खबर है कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है. बता दें कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी हैं. फिलहाल सैनी अखिलेश यादव के साथ जनेश्वर ट्रस्ट में मिल रहे हैं और वे सपा ज्वाइन करेंगे.

वहीं औरैया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना समर्थन दिया है. शाक्य ने गुरुवार को यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और ना उन्हें उचित सम्मान दिया गया.  शाक्य, आठवें विधायक हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!