कांकेरछत्तीसगढ

नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचा था, CAF का जवान राजनांदगांव की 8वीं बटालियन में है, पदस्थ 3 माह से था लापता, फरार 2 साथी भी गिरफ्तार

कांकेर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचे बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए डकैतों में एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) का जवान है। वह राजनांदगांव की 8वीं बटालियन में पदस्थ है और 3 माह से कैंप से लापता था। इस मामले में ग्रामीण 3 आरोपियों को पकड़ कर पहले ही पुलिस को सौंप चुके हैं। सभी आरोपी फर्जी नक्सली बनकर लूटपाट कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, गुरदाटोला गांव निवासी चमरू कवाची के घर 10 जनवरी की रात करीब 2 बजे कुछ लोग पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हाथ में नकली बंदूक, फरसा, आरी ब्लेड और अन्य हथियार लिए 5 लोग लाल सलाम कहते हुए घर में घुस गए। बदमाशों ने डेढ़ लाख रूपए की मांग की थी। उनके हाव-भाव देख चमरू और उसका भाई चमरा उनसे भिड़ गए। इसके बाद 3 डकैतों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया था।

मोबाइल और बाइक नंबर से पकड़े गए बाकी दो डकैत
आरोपियों में राजनांदगांव निवासी संतोष गुप्ता और बालोद निवासी शिवा ठाकुर व जितेंद्र कुमार रामटेके शामिल हैं। इनमें जितेंद्र कुमार रामटेके CAF का जवान है। जबकि बदमाशों के दो अन्य साथी वहीं अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों से मिले मोबाइल नंबर और बाइक के नंबर तक पुलिस भागे हुए बदमाशों तक पहुंची। दोनों आरोपियों की पहचान कोड़ेकुर्से के उईकाटोला निवासी सेवराम जाड़े और प्रवीण तारम के रूप में हुई।

आरोपियों के पास से बरामद हुए सारे हथियार नकली निकले।

आरोपियों के पास से बरामद हुए सारे हथियार नकली निकले।

करंट वाला सिक्का तलाश करते-करते, करने लगे लूट
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेवराम के पास चाकू व प्रवीण के पास नकली बंदूक बरामद की गई। बताया जा रहा है कि संतोष गुप्ता, शिवा ठाकुर व जितेंद्र कुमार रामटेके करंट मारने वाले सिक्के की तलाश में कोड़ेकुर्से आते थे। यहीं पर उनकी पहचान प्रवीण और सेवाराम से हुई। इसके बाद पांचों नकली नक्सली बनकर लूटपाट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने 7 ग्रामीणों को निशाना बनाया।

ग्रामीणों के सहयोग से पहले दिन पकड़े गए आरोपी।

ग्रामीणों के सहयोग से पहले दिन पकड़े गए आरोपी।

मामले की कर रहे जांच
SP शलभ सिन्हा ने बताया कि नक्सली बन लूटपाट करने वाले फरार दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। पहले पकड़े गए आरोपी में CAF का एक जवान भी शामिल है। वह तीन माह से लापता था। उसके बारे में बटालियन में सूचना दे दी गई है। अन्य मामलों में भी ग्रामीणों से हुई लूटपाट को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!