लखनऊ

भाजपा की सूची आज, जानिए प्रमुख 50 नाम, कुछ नाम योगी की मर्जी के खिलाफ जुड़े, वे खुद अयोध्या और केशव सिराथू से लड़ेंगे, राजनाथ के बेटे को नोएडा से टिकट

लखनऊ न्यूज़ धमाका // कांग्रेस और रालोद-सपा की एक-एक सूची आने के बाद अब भाजपा की पहली सूची भी तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि करीब 172 नामों की पहली सूची शनिवार दोपहर तक पार्टी की ओर से जारी कर दी जाएगी। खास बात ये है कि विधान परिषद के बजाय इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा के जरिए सत्ता तक जाने की जुगत में दिखेंगे। उनका अयोध्या से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी परंपरागत सीट सिराथू से रण में उतरेंगे। हालांकि, इस सूची के सभी नाम सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंद के नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने कुछ सीटों पर उनकी राय को दरकिनार कर अपने स्तर पर प्रत्याशी फाइनल किए हैं। पहली सूची में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बाकी सभी नाम पहले और दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के होंगे। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य दोनों की ही सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में होना है।

दिल्ली की बैठक में फाइनल हुए नाम
दिल्ली में चुनाव समिति व पार्टी हाईकमान की बैठक में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की गई है। इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकमान एकमत नहीं थे। मगर सीएम योगी की मर्जी के विपरीत कुछ सीटों पर नाम तय किए गए।

कांग्रेस और रालोद-सपा की एक-एक सूची आने के बाद अब भाजपा की पहली सूची भी तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि करीब 172 नामों की पहली सूची शनिवार दोपहर तक पार्टी की ओर से जारी कर दी जाएगी। खास बात ये है कि विधान परिषद के बजाय इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा के जरिए सत्ता तक जाने की जुगत में दिखेंगे। उनका अयोध्या से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी परंपरागत सीट सिराथू से रण में उतरेंगे। हा

लांकि, इस सूची के सभी नाम सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंद के नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने कुछ सीटों पर उनकी राय को दरकिनार कर अपने स्तर पर प्रत्याशी फाइनल किए हैं। पहली सूची में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बाकी सभी नाम पहले और दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के होंगे। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य दोनों की ही सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में होना है।

दिल्ली की बैठक में फाइनल हुए नाम
दिल्ली में चुनाव समिति व पार्टी हाईकमान की बैठक में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की गई है। इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकमान एकमत नहीं थे। मगर सीएम योगी की मर्जी के विपरीत कुछ सीटों पर नाम तय किए गए।

भाजपा, पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को कैराना से टिकट देने वाली है।

भाजपा, पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को कैराना से टिकट देने वाली है।

कैराना से सपा अपने मौजूदा विधायक नाहिद हसन को टिकट दे चुकी है। नाहिद हसन पर उन अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा है जिनकी वजह से यहां पलायन हुआ था। जबकि भाजपा पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को ही यहां से टिकट देने वाली है। यानी यहां पलायन के मुद्दे पर धुर विरोधी रहे दोनों पक्ष चुनाव में आमने-सामने होंगे।

राजनाथ सिंह के बेटे और कल्याण सिंह के पौत्र भी मैदान में
इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का भी नाम होगा। पार्टी उन्हें नोएडा से टिकट देने वाली है। इसके अलावा कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को भी अतरौली से टिकट दिया जा रहा है।

योगी अयोध्या से लड़ेंगे, मथुरा में श्रीकांत की सीट सुरक्षित

श्रीकांत शर्मा मथुरा से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

श्रीकांत शर्मा मथुरा से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

चुनाव के शुरुआती दिनों से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा, अयोध्या या गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके मथुरा से लड़ने की स्थिति में राज्य सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा को अपनी सीट छोड़नी पड़ती। मगर योगी के अयोध्या से उतरने की वजह से उनका मथुरा से लड़ना तय माना जा रहा है। गोरखपुर, योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। इसी वजह से पार्टी उन्हें अयोध्या से उतारना चाहती है ताकि पूरे राज्य में एक सकारात्मक संदेश जाए।

भाजपा के 50 संभावित प्रत्याशियों की सूची

सीटप्रत्याशी का नाम
अयोध्यायोगी आदित्यनाथ
सिराथूकेशव प्रसाद मौर्य
बागपतयोगेश धामी
कोल (अलीगढ़)अनिल पाराशर
बरौलीजयवीर सिंह
अतरौलीसंदीप सिंह
(कल्याण सिंह के पौत्र)
खैरअनूप प्रधान बाल्मीकि
एत्मादपुरधर्मपाल सिंह
आगरा दक्षिणयोगेंद्र उपाध्याय
आगरा कैंटडॉ. जीएस धर्मेश
आगरा उत्तरपुरुषोत्तम खंडेलवाल
बाहरानी पक्षालिका सिंह
खैरागढ़भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहपुर सीकरीचौधरी बाबूलाल
फतेहाबादछोटेलाल वर्मा
गोवर्धनमेघ श्याम सिंह
मथुराश्रीकांत शर्मा
बल्देवपूरन प्रकाश
मांटराजेश चौधरी
गाजियाबादअतुल गर्ग
शामलीतेजेंद्र सिंह नरवाल
मेरठ शहरसुनील भराला
लोनीनंदकिशोर गुर्जर
कैरानामृगांका सिंह
सरधनासंगीत सोम
थाना भवनसुरेश राणा
बुढ़ानाउमेश मलिक
हस्तिनापुरदिनेश खटीक
नोएडापंकज सिंह
(राजनाथ सिंह के पुत्र)
खतौलीविक्रम सैनी
सिवालखासमनिंदर पाल सिंह
मेरठ दक्षिणसोमेंद्र तोमर
मुरादनगरअजीत पाल त्यागी
साहिबाबादसुनील कुमार शर्मा
मोदीनगरडॉ. मंजू सिंह
हापुड़विजयपाल
शिकारपुरअनिल शर्मा
बड़ौतकेपी मलिक
गढ़मुक्तेश्वरहरेंद्र चौधरी तेवतिया
दादरीतेजपाल सिंह नागर
मुजफ्फरनगरकपिलदेव अग्रवाल
पुरकाजीप्रमोद ऊंटवाल
किठौरसत्यवीर त्यागी
चरथावलनरेंद्र कश्यप
छपरौलीसहेंद्र सिंह रमाला
मेरठ कैंटअमित अग्रवाल
(मौजूदा के विधायक पुत्र)
मीरापुरप्रशांत गुर्जर
इगलासराजकुमार सहयोगी
हस्तिनापुरदिनेश खटीक
खुर्जामीनाक्षी सिंह
छाता मथुरालक्ष्मी नारायण चौधरी

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!