Uncategorizedलखनऊ

अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

लखनऊ न्यूज़ धमाका //  यूपी विधान सभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद आज (शुक्रवार को) सपा (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं.

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर!

बता दें कि कुछ दिन पहले आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया था कि वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ेंगे. जिस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन करेंगे, उसी सीट पर चंद्रशेखर आजाद उन्हें चुनौती देंगे.

ये भी पढ़ें- पंजाब चुनाव में बी.जे.पी की धमाकेदार एंट्री! टिकट के लिए मिले रिकॉर्ड तोड़ आवेदन

इन जिलों में है आजाद समाज पार्टी का दबदबा

जान लें कि आजाद समाज पार्टी का दबदबा पश्चिमी यूपी के बिजनौर और सहारनपुर जिले में माना जाता है. जिला पंचायत के चुनाव में भी आजाद समाज पार्टी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

सपा से गठबंधन पर बात कर सकते हैं चंद्रशेखर

माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद आज अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर बात कर सकते हैं. इसके अलावा अयोध्या से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में भी वो अखिलेश यादव से बात कर सकते हैं. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी आज अपने समर्थक विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके समर्थक विधायक आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!