सुकमाछत्तीसगढ

चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर से शिवलिंग की चोरी , पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला

सुकमा न्यूज़ धमाका /// जिले में चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर से शिवलिंग की चोरी की। फिर शिवलिंग को झाड़ियों में ले जाकर छिपा दिया था। जब पुलिस को खबर मिली तो 2 घंटे के अंदर शिवलिंग को ढूंढ निकाला गया। जिसके बाद पूरे विधि-विधान से शिवलिंग की फिर से मंदिर में स्थापना की गई।

सुकमा के महादेव डोंगरी में स्थित भगवान भोलेनाथ का मंदिर स्थित है। मंगलवार की दोपहर मंदिर के पुजारी जब खाना खाने के लिए घर गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो देखा मंदिर में शिवलिंग नहीं था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फौरन मंदिर समिति के सदस्यों को दी। मंदिर से शिवलिंग चोरी होने की सूचना सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुई थी। जानकारी मिलने के बाद सुकमा पुलिस हरकत में आई।

SP सुनील शर्मा शिवलिंग को लाते हुए।
SP सुनील शर्मा शिवलिंग को लाते हुए।

जिले के SP सुनील शर्मा समेत जवानों की टीम बुधवार को मंदिर पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। वहीं मंदिर के आस-पास स्थित झाड़ियों में भी तलाशी ली गई। मंदिर से लगभग 60 से 70 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पुलिस को शिवलिंग मिला। जिसे SP सुनील शर्मा खुद लेकर आए और पूरे विधि-विधान से मंदिर में फिर से शवलिंग की स्थापना की गई। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

भगवान भोलेनाथ का यह मंदिर काफी पुराना है। रोजना भक्त मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं। यहां शिवरात्रि के समत भी भक्तों की जबरदस्त भीड़ लगती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!