लखनऊउत्तर प्रदेश

महिला की दबंगाई वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ,न्यूज़ धमाका :- लखनऊ से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कार टकरा जाने पर मां-बेटी ने बीच सड़क जमकर दबंगई दिखाई. आरोप है कि दबंग महिला ने कार चालक के साथ गाली-गलौज भी की. इस दौरान हंगामा होता देखकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो मां-बेटी उन लोगों पर भी भड़क उठीं.

वीडियो बना रहे कुछ युवक के साथ तीखी नोकझोंक हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के 1090 चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक महिला अपनी मां के साथ जा रही थी. उनकी कार किसी दूसरे शख्स की कार से टकरा गई.

फिर क्या था मां बेटी कार से उतरीं और बीच सड़क दबंगई दिखाने लगी और पत्थर उठाकर मारने की कोशिश करने लेगी. इस दौरान एक राहगीर ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो दबंग मां-बेटी उससे भी भिड़ गईं. इस विवाद के बाद दोनों महिलाएं चली गईं लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बता दें, कुछ दिन पहले नोएडा में गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ था. जिसने सोसाइटी के गर्ड्स को गंदी-गंदी गालियां दी थी. इस घटना के बाद पेशे से वकील महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!