रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – देश के पूर्व राष्ट्रपति, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं। राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए उनका योगदान और कांग्रेस नेता के रूप में दल के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भारत रत्न’ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज पुष्यतिथि है. प्रणब दा का निधन 31 अगस्त 2020 को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुआ. प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. कांग्रेस और देश के दिग्गज नेता रहे प्रणब दा 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे.

इससे पहले वे छह दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे और उन्हें कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता था. 2019 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया. वे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र लोगों में से एक रहे. प्रणब मुखर्जी ने कई किताबें लिखी.

प्रणव मुखर्जी का जन्म बीरभूम जिले के मिरती गांव में 11 दिसंबर, 1935 को हुआ. उनके पिता कामदा किंकर मुखर्जी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और 1952 से 1964 के बीच बंगाल विधायी परिषद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!