सक्ती न्यूज़ अनुविभागीय अधिकारी जनपद पंचायत सक्ति के नौ सदस्यो ने 15 सितंबर बुधवार को मिलकर जनपद पंचायत शक्ति में 15 वे वित्त के अंतर्गत आवंटित राशि से अनुमोदित कार्य योजना पर रोक लगाने की मांग की है, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि जनपद पंचायत सक्ति में 15वें वित्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में लगभग ढाई करोड़ के कार्य स्वीकृत किए जाने हेतु वर्किंग कमेटी का गठन किया गया था, किंतु वर्किंग कमेटी के गठन के बावजूद जनपद अध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से उपरोक्त राशि का 80% राशि अपने चहेते दो चार सदस्यों के क्षेत्रों में ही दे दिया गया है, जबकि इसका आंबटन क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर होना रहता है और प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या लगभग एक हि अनुपात में होता है तथा विगत महीनों संपन्न सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव को वर्तमान परिपेक्ष में बिना चर्चा कराए ही जनपद सदस्यों की अनदेखी की जा रही है, पंचायत में सदस्यों की मांगों को निरंतर नजर अंदाज किया जा रहा है जिसकी शिकायत जिले के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला से भी कर चुके हैं जिसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सक्ती एसडीएम को निर्देशित किया है एंव प्रतिनिधि मंडल ने 15 वे वित्त की वर्तमान में आवंटित राशि की अनुमोदित कार्य योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है,साथ ही धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि जनपद पंचायत को प्राप्त कुल राशि का आवंटन सभी जनपद क्षेत्रों में बराबर-बराबर किया जाए, तथा जब तक राशि का आवंटन विधिवत नहीं हो जाता तब तक इस पर रोक लगाई जाए।जनपद सदस्यों में धर्मेंद्र सिंह के साथ जनपद सदस्य रामकुमार गबेल, श्रीमती शशि कंवर, श्रीमती भुनेश्वरी कंवर, श्रीमती गायत्री सिदार, श्रीमती सावित्री नेताम, अमर सिंह सिदार,अशोक यादव एवं श्रीमती ननकी नोनी आदि, उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हम सभी सदस्य मिलकर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत एंव छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल से भी इस संदर्भ में शिकायत अवश्य करेंगे ।वही इस संबंध में जनपद अध्यक्ष पर लग रहे हैं आरोप के संबंध में जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया ,किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW
Read Next
छत्तीसगढ
August 23, 2023
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 704.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ
August 23, 2023
धमतरी : श्रम विभाग के शिविरों में दिलाई गई मतदान की शपथ
August 23, 2023
धमतरी : श्रवण बाधितार्थ बालिकाओं ने मतदान के महत्व को साईन लैंग्वेज के माध्यम से समझाया
August 23, 2023
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 704.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
August 23, 2023
महासमुंद : मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर करे मताधिकार का प्रयोग
August 23, 2023
दुर्गा कॉलेज के छात्रो ने तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने का किया अपील
August 23, 2023
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
August 23, 2023
महानदी परियोजना की लवन वितरण शाखा के कार्यों के लिए 7.48 करोड़ रूपए स्वीकृत
August 23, 2023
नवा रायपुर में निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई फिल्म की शूटिंग आज शुरू हुई, 20 दिन तक चलेगी शूटिंग
August 23, 2023
धमतरी : श्रम विभाग के शिविरों में दिलाई गई मतदान की शपथ
August 23, 2023
महासमुंद : मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा कुल 279 पशुओं का किया गया उपचार
August 23, 2023
धमतरी : गांव-गांव पहुचकर ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का किया जा रहा प्रदर्शन
Related Articles
Check Also
Close