छतीसगढ़सक्ती

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ति न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों—जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को नाबालिग छात्रा खेत में अपने दादा-दादी को खाना पहुंचाने जा रही थी। रास्ते में तीन आरोपियों ने छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर छात्रा को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर उसकी बदनामी करेंगे।

पीड़िता चार महीने तक डर की वजह से चुप रही, लेकिन बाद में आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई।

परिजनों ने 10 सितंबर को डभरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर एडिशनल एसपी हरीश यादव और एसडीओपी अंजली गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोशन साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद
  • कन्हैया यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद
  • एक नाबालिग आरोपी (नाम उजागर नहीं किया गया)

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!