छतीसगढ़सक्ती

रानी रंजिश में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी-बेटे के साथ भी मारपीट; 9 आरोपी नामजद, 6 गिरफ्तार

सक्ती न्यूज धमाका – सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीणों ने 40 वर्षीय सर्वे दास महंत की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। हमले में बीच-बचाव करने आए मृतक की पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सर्वे दास महंत को निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा। घायल अवस्था में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि हमले में महिलाएं भी शामिल थीं, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में उनके नाम दर्ज नहीं किए।

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 332(b), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2), 351(3) के तहत पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत पर नामजद एफआईआर दर्ज की है।

अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पानी और पुरानी रंजिश से जुड़ा विवाद है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!