छतीसगढ़सक्ती

उप सरपंच की हत्या से जैजैपुर क्षेत्र में बवाल: सरपंच पति समेत 9 पर FIR, SDRF महानदी में कर रही तलाश

Murder

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में उप सरपंच महेन्द्र बघेल की रहस्यमय गुमशुदगी और हत्या के आरोप में पुलिस ने सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। उप सरपंच की लाश अब तक नहीं मिली है और SDRF की टीम महानदी में उसकी तलाश कर रही है।


ऐसे हुआ पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के करही गांव के उप सरपंच महेन्द्र बघेल 6 सितंबर की रात से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि सरपंच पति राजकुमार साहू ने फोन कर महेन्द्र बघेल को बुलाया था, जिसके बाद से उनका फोन बंद हो गया।

7 सितंबर को परिजनों ने बिर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में हत्या की आशंका पर सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया।


SDRF की खोजबीन और चक्काजाम

उप सरपंच को नदी में फेंके जाने की आशंका को देखते हुए SDRF की टीम महानदी में तलाशी अभियान चला रही है।

वहीं, उप सरपंच की लाश नहीं मिलने और घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!