छतीसगढ़रायपुर

शराब घोटाले मामले में हलचल: कांग्रेस भवन पहुंची ईडी टीम, नोटिस सौंपकर लौटी

रायपुर न्यूज धमाका – शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंची। टीम ने वहां मौजूद नेताओं को नोटिस सौंपा और उसके बाद वापस लौट गई।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम कांग्रेस प्रभारी महामंत्री के दफ्तर भी पहुंची और उन्हें भी नोटिस सौंपा गया। हालांकि, नोटिस की सामग्री का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।


सुकमा कांग्रेस कार्यालय निर्माण पर सवाल

इससे पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने शराब घोटाले से जुड़े पैसों से सुकमा में कांग्रेस कार्यालय का निर्माण करवाया था। इस मामले में पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को भी समन जारी किया गया है।

गैदू ने बताया कि ईडी ने सुकमा-कोंटा कांग्रेस भवन से जुड़े चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है और 27 फरवरी तक का समय दिया गया है। उनका कहना है कि इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर जवाब देंगे।


पहले भी जारी हुए थे समन

शराब घोटाले के मामले में इससे पहले भी कई कांग्रेस नेताओं को समन दिया जा चुका है। ईडी इस पूरे मामले की आर्थिक लेन-देन और फंडिंग की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!