देवभोगक्राइमछत्तीसगढ

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर किया अनाचार , आरोपी गिरफ्तार

देवभोग न्यूज़ धमाका /// गांव की नाबालिक लड़की से बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

देवभोग थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि पीड़िता द्वारा देवभोग थाना में शिकायत दर्ज कराया गया कि गांव का ईश्वर यादव नाम का लड़का उसे पसंद करने और शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात करता था। फरवरी माह में ईश्वर उससे चुपके से मिलने उसकी बाड़ी में आया था और जबरन शारीरिक सम्बंध बनाया ।

इसके बाद पीड़िता 30 नवंबर को तड़के 4 बजे उसके घर गयी थी। उस दौरान भी उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना में दर्ज करवाया।पीड़िता कि रिपोर्ट पर देवभोग पुलिस ने धारा 363 , 366 , 376 ( 3 ) भादवि व 4 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दोपहर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश बघेल, विजय मिश्रा, आरक्षक भरत सेन, महिला आरक्षक केवरा साहू व सहायक आरक्षक डगरेश्वर बघेल की सराहनीय भुमिका रही

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!