बलौदाबाजारछत्तीसगढ

ग्राम साबर में युवक-युवती की पेड़ में लटकती मिली लाश, बबूल के पेड़ में किया सुसाइड

बलौदाबाजार,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने का कारण घर वालों को दोनों का रिश्ता नामूंजर होना बताया जा रहा है. जिसकी वजह से दोनों ने जान देकर अपने प्यार की कीमत चुकाना ही सही समझा और घातक कदम उठा कर मौत को गले लगा लिया.

बता दें कि, कसडोल थानाक्षेत्र के ग्राम साबर मे युवक युवती की पेड़ मे लाश लटकी मिली. दोनों की लाश गांव से बाहर बबूल के पेड़ में लटकी मिली. घटना का कारण प्रेमप्रसंग बताया जा रहा है. कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

मामले को लेकर थानाप्रभारी ने बताया कि, मामला प्रेमप्रसंग का है. दोनों युवक-युवती अलग-अलग जाति के थे. दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक का नाम घनश्याम वर्मा पिता गरीब वर्मा और मृतिका नाबालिग है.

पूछताछ में रिश्तेदारों ने भी दोनों के रिश्तों के जानकारी होने की बात बताई. दोनों की जाति अलग- अलग होने की वजह से घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके कारण दोनों फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!