रायपुर

राजधानी में सरोना के दंपती यहां दर्शन करने ,शिवमंदिर में पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए आते

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में तीन ऐसे शिव मंदिर हैं, जो 200 साल से लेकर 600 साल से अधिक पुराने हैं। इन मंदिरों की अपनी अपनी मान्यता होने से यहां महाशिवरात्रि और सावन के महीने में दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है। सरोना के शिवमंदिर में पुत्र प्राप्ति की कामना में दंपती यहां दर्शन करने आते हैं। शिवलिंग का अभिषेक करने और मनौती मांगने के लिए कांवर लेकर दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध महादेवघाट पर हटकेश्वर महादेव ,सरोना गांव में शिव मंदिर व बूढ़ा तालाब के सामने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर है।

हटकेश्वर महादेव मंदिर

कल्चुरि राजा रामचंद्र के पुत्र ब्रह्मदेव राय के शासन काल में हाजीराज नाइक ने 620 साल पहले हटकेश्वर महादेव का मंदिर बनवाया था। यह मंदिर शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक से लगभग 10 किलोमीटर दूर खारुन नदी के किनारे महादेव का मंदिर है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की तरह रायपुर के महादेव घाट का मंदिर प्रसिद्ध है। यहां 500 साल से अखंड धूनी जल रही है। खारुन नदी तट पर मंदिर के पास से मेला लगता है। साल में दो बार मेला आकर्षण का केंद्र होता है। पहला मेला कार्तिक पूर्णिमा और दूसरा महाशिवरात्रि पर लगता

है। महादेवघाट के आसपास छोटे-बड़े करीब 50 मंदिर है। इनमें काली मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, कुम्हार मंदिर, संगमरमर से बना हनुमान मंदिर, सांई मंदिर आदि प्रसिद्घ है।

सरोना का कछुआ वाला शिव मंदिर

सरोना गांव में प्रसिद्ध शिव मंदिर 250 साल से अधिक प्राचीन है। यहां पति-पत्नी संतान की मनौती मांगने आते हैं।

दो तालाबों के बीच मंदिर स्थित है। इसे कछुआ वाला शिव मंदिर भी कहा जाता है। जिस तालाब में यह मंदिर बना है, वहां 100 साल से अधिक उम्र के कछुए हैं। इन कछुओं का दर्शन करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि14 गांव के मालिक स्व.गुलाब सिंह ठाकुर को संतान नहीं थी, जूनागढ़ अखाड़े से आए नागा साधु ने तालाब खुदवाने और शिव मंदिर बनाने कहा। ऐसा करने पर ठाकुर को दो पुत्र की प्राप्ति हुई। इसी मान्यता के चलते दूर-दूर से पति-पत्नी साथ आते हैं और मनौती मांगते हैं। शिव मंदिर के ठीक बगल में छत्तीसगढ़ का एक मात्र संत गोस्वामी तुलसीदास का मंदिर भी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!