खेल

भारत ने दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त,तीनों सीरीज में किया क्निल स्वीप

खेल,न्यूज़ धमाका:-भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए और भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में जीत का लक्ष्य हसिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंद पर 74 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा ने तूफानी पारी खेली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी ही गिर गया और महज एक रन बनाकर वो दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस मैच में ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वो 16 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर कैच आउट हो गए। शानदार फार्म में चल रहे श्रेयस ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया। 30 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। संजू सैमसन 25 गेंद पर 3 छक्के 2 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 39 रन की पारी खेलकर बिनुरा फर्नान्डो की शानदार कैच पर वापस लौटे। भारत को इसके बाद रवींद्र जडेजा ने श्रेयस के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने 18 गेंद पर 7 चौके और 1 छ्क्के के दम पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। श्रेयस 44 गेंद पर 6 चौके और 4 छ्क्के जमाते हुए 74 रन पर नाबाद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!