खेलदेश

आखिरी ओवर में शमी ने किया बड़ा कमाल,ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया 6 रनों से

खेल,न्यूज़ धमाका :- टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म अप मैच में टीम इंडिया ने बड़ा कमाल करते हुए खिताब की सबसे तगड़ी दावेदार ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 रनों से हरा दिया. ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली और टीम इंडिया को हारी हुई बाजी जिता दी.

आखिरी ओवर में शमी ने किया बड़ा कमाल

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सिर्फ 4 रन ही दिए और 3 विकेट झटके. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.

मोहम्मद शमी का आखिरी ओवर

पहली गेंद – पैट कमिंस ने मोहम्मद शमी की गेंद पर दो रन लिए

दूसरी गेंद – पैट कमिंस ने मोहम्मद शमी की गेंद पर दो रन लिए

तीसरी गेंद – मोहम्मद शमी की गेंद पर विराट कोहली ने पैट कमिंस का कैच लपका, पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट

चौथी गेंद – एश्टन एगर (0) रन आउट हुए

पांचवीं गेंद – जोश इंगलिस (1) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया

छठी गेंद – केन रिचर्डसन (0) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!