खेलअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

न्यूजीलैंड ने 161 रन का लक्ष्य दिया,14 रन बनाने में सात विकेट गंवाए,सिराज-अर्शदीप का कहर

खेल,न्यूज़ धमाका :- आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी। ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड की जमीन पर यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत होगी। इससे पहले 2020 में पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी।

न्यूजीलैंड की टीम मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के आगे ढह गई है। भारत ने कीवी टीम की पारी को 19.4 ओवर में 160 रन पर समेट दिया। एक वक्त कीवी टीम ने 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे। इसके बाद सिराज और अर्शदीप ने कहर बरपाया। आखिरी 14 रन बनाने में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए। भारत को अब सीरीज जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!