खेलअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादिल्ली

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा, कुलदीप ने चार विकेट झटके

खेल,न्यूज़ धमाका :- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

टीम इंडिया के पास अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 12 साल बाद सीरीज जीतने का मौका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर कप्तानी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 99 रन बनाए। वनडे में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है। सबसे ज्यादा 34 रन हेनरिच क्लासेन ने बनाए।

उनके अलावा यानेमन मलान (15 रन) और मार्को जैन्सन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट कुलदीय यादव ने लिए। इसके अलावा शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!