खेलदेश

कोहली ने हवा में उड़कर एक हाथ से लिया कैच, हैरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी बजाई ताली,देखे वीडियो

खेल,न्यूज़ धमाका :- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया। भारत ने इस मैच में न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी की, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग से भी कई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। खासतौर पर विराट कोहली की फील्डिंग तो देखने लायक रही। 33 साल की उम्र में भी कोहली ने मैदान में जो चुस्ती-फुर्ती दिखाई वह शानदार थी। 

19वें ओवर में एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए थे। क्रीज पर एरॉन फिंच और टिम डेविड थे। हर्षल पटेल ने फिंच को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंगलिस और टिम डेविड ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन कोहली चीते की तेजी से गेंद पर लपके और डाइव लगाते हुए स्ट्राइकर्स एंड पर थ्रो फेंका।

गेंद सीधे जाकर विकेट पर लगी। डेविड रन आउट हुए। उस स्थिति में डेविड खतरनाक साबित हो सकते थे, लेकिन कोहली की शानदार फील्डिंग ने डेविड को वापस भेजा।

इसके बाद आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी के लिए आए। तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर पैट कमिंस लंबे शॉट के लिए गए। ऐसा लग रहा था कि उनका शॉट लॉन्ग ऑन पर खड़े विराट कोहली के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन कोहली ने सुपर मैन की तरह हवा में छलांग लगाई और हवा में उड़कर एक हाथ से कैच लपका। 

उनके कैच को देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलियाई डग आउट में बैठे खिलाड़ी भी ताली बजाने लगे। खुद कोहली को इस कैच पर यकीन नहीं हुआ। वह भी हंसने लगे। शमी ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन ही खर्च किए और भारत ने यह मैच छह रन से अपने नाम किया। शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके और इस ओवर में कुल चार विकेट गिरे।

https://twitter.com/sahil_18vk/status/1581911545755627520?s=20&t=BP2cQ_ff9Dg4AESALbSZ-g

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!