दिल्लीनई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में दोपहर को एक बड़ा हादसा:-सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :-राजधानी दिल्ली में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत एवं बचाव का काम जारी है। ये हादसा दोपहर 1.25 बजे के करीब हुआ, जब बिल्डिंग में काम चल रहा था। इसका निर्माण पिछले कुछ महीनों से चल रहा था और एक पीजी होस्टल का रूप दिया जा रहा था। फिलहाल बचाव और राहत का कार्य प्रगति पर है।एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को मौके पर बुलाया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 मजदूरों के दबने की आशंका है। पुलिस, दमकल और अन्य बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। उधर, दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने मकान मालिक को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि निगम की ओर से पिछले महीने ही एडवाइजरी जारी की गई थी। मेयर ने कहा कि इमारत के मालिक ने इस मरम्मत कार्य की जानकारी नहीं दी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!