सिवनीमध्यप्रदेश

डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकराई,मौके पर ही मां-बेटे की मौत,वहीं पांच लोग घायल उपचार के लिए लखनादौन कराया गया भर्ती अस्पताल

सिवनी,न्यूज़ धमाका :- लखनादौन थाना क्षेत्र के मिडवे ट्रीट के पास सोमवार तड़के करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जहां मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गई वहीं कार में सवार 5 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल पहुंचाया।

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे बिहार

लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया है कि पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा के परासिया निवासी परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गया था। बिहार से लौटते समय कार में 7 लोग सवार थे। इसी दौरान लखनादौन के मिडवे ट्रीट के पास सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पत्रकार पवन सिंह 45 वर्ष और उनकी मां वैजयंती सिंह 67 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।

घटना में पांच लोग आनंद 41 वर्ष, अंकिता 32 साल, अभिनव 2 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, सुनीता सिंह और ड्राइवर संजय यदुवंशी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए लखनादौन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। यहां मामूली चोटे आने के कारण सभी डिस्चार्ज लेकर छिंदवाडा़ वापस लौट गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बढ़ रहे सड़क हादसे :

इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। अधिकांश लोग शादी समारोह में शामिल होने अन्य शहरों में जा रहे हैं। इससे जहां ट्रैफिक बढ़ रहा है वहीं समय पर पहुंचने के लिए वाहनों की रफ्तार भी बढ़ रही है। इसके कारण बीते कुछ दिनों से सड़क हादसों में इजाफा देखा जा रहा है।एक दिन पहले ही बंडोल थाना क्षेत्र के राहीवाडा़ गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पंचर बस के पीछे खड़े बुजुर्गों को पीछे से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल पहुंचने के पहले ही बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!