बिहार

पत्नी से मिलने की बेकरारी में युवक-युवती घर से हुए फरार,जाने पूरी जानकारी…..

छपरा,न्यूज़ धमाका :- आपने अब तक प्रेम संबंध में युवक-युवती के भागने की घटना देखी और सुनी होगी, लेकिन कोई युवक अपनी मंगेतर को ही शादी की नीयत से भगा ले जाए, तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सगाई होने के बाद पत्नी से मिलने की बेकरारी में युवक युवती घर से फरार हो गए। बाद में हालांकि पुलिस ने दोनो को बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, राम रुद्रपुर गांव में संध्या नामक लड़की की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोलबम साहनी के साथ तय हुई थी। इसे लेकर सगाई की रस्म अदायगी भी हो गई। शादी अगले वर्ष होना निश्चित कर लिया गया। दोनों पक्ष शादी को लेकर तैयारी में भी जुट गए थे।

इस बीच, सगाई होने के बाद युवक, युवती के बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे धीरे यह बातचीत का समय भी बढ़ता चला गया और दोनों के बीच ऐसा प्यार उमड़ा कि दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकने की कसमें खाने लगे।

इस बीच, दोनों ने घर से भागने की योजना बना ली और गुरुवार को दोनों घर से फरार भी हो गए।

इधर,संध्या के घर से फरार होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शादी ठीक होने के बाद लड़की के घर से भागने की घटना से लड़की के परिजन कई तरह की घटना को लेकर आशंकित थे। लड़की के पिता ने पानापुर थाना में लड़की के गायब होने की सूचना दे दी।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी, कि पुलिस को एक टीम ने लड़की को बरामद कर लिया और पूछताछ के बाद पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। पानापुर के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के स्वजनों की सहमति से पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में दोनो की शादी करा दी गई है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद दोनों परिजन खुश है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!