बिहारदेश

असामाजिक तत्वों के हमले से उत्पाद विभाग की 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ,एक जवान भी हुए जख्मी

अरवल,न्यूज़ धमाका :- बिहार के अरवल जिले में तेलपा ओपी क्षेत्र के तेलपा बाजार में असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया जिसमें उत्पाद विभाग के एक सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल अरवल और जहानाबाद के उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान तेलपा बाजार में दोनों जिलों की पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में आ रहे एक व्यक्ति की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई इसके बाद उसे उत्पाद विभाग के सिपाहियों ने धर दबोचा जिसके बाद बाजार के दुकानदार आक्रोशित हो गए और उत्पाद विभाग की गाड़ियों को घेर कर हमला कर दिया। और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर लोग फरार हो गए।

वही, असामाजिक तत्वों के हमले से उत्पाद विभाग की 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं।

टूटी हुई गाड़ियां जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम की थी। हमला में सिपाही अनिल कुमार जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद तेलपा बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों के द्वारा विरोध में सड़क जाम कर दिया गया।

ग्रामीण उत्पाद विभाग के जांच अभियान से नाराज थे। जाम की वजह से बेलखारा देवकुंड पथ पर वाहनों की कतार लग गई जाम की सूचना मिलने के बाद शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष फूलचंद यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और आवाजाही शुरू कराएं।

वही उत्पाद विभाग पर हुए हमले में घायल सिपाही ने बताया किशराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए महा अभियान चलाया गया था जिसमें अरवल और जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही थी इसी दौरान शराब के नशे में आ रहे एक व्यक्ति को रुकवा कर पजांच की गई इसके बाद ग्रामीण उत्पाद विभाग पर टूट पड़े और हमला बोल दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!