रायपुरछत्तीसगढ

उरला में अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- उरला में अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस टाऊन भ्रमण पेट्रोलिंग पर थी उसी दरम्यान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि भुरू उर्फ मनहरण नामक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में देशी शराब रखकर रावणभाठा उरला विद्युत केन्द्र के बाजू में बिक्री के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है।

प्राप्त सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल घटनास्थल गई तब मुखबीर के बताये हुलिये कद काठी के अनुसार एक व्यक्ति को अवैध शराब करते हुये पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 30 नग पौवा देशी प्लेन शराब किमती लगभग तीन हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

विगत काफी दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि सिंघानिया चौक उरला, अछोली क्षेत्र में आरोपी भुरू उर्फ मनहरण साहू निवासी उरला अवैध रूप से शराब की बिक्री का काम करता है। भुरू ऊर्फ मनहरण साहू आदतन बदमाश है जिसकी चोरी मारपीट आदि की शिकायते है.

गिरफ्तार आरोपी :-

01.भुरू उर्फ मनहरण साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 साल साकिन उरला रावणभाठा पानी टंकी के आगे थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!