बिहारदेश

बिहार : भागलपुर के एक इमारत में धमाका, 7 लोगों की मौत तो कई घायल

बिहार न्यूज़ धमाका /// भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहा गुरूवार रात को एक बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। पड़ोसियों का आरोप है कि घर में बम बनाए जाते थे। घटना काजवालीचक इलाके के यतीमखाने के पास की बताई जा रही है।

जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वह कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर थी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका किसी बम विस्फोट के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा ”प्रारंभिक जांच में घटना का मुख्य कारण बारूद, पटाखे और देसी बम बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एफएसएल (FSL) की जांच के बाद कई बातें सामने आएंगी। उन्होंने कहा धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वही प्रशासन की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

फिलहाल पुलिस राहत बचाव के साथ इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज शहर के ज्यादातर हिस्सों में सुनाई दी। विस्फोट से विक्रमशिला कॉलोनी , रिकबगंज, उर्दू बाजार, रामसर, जब्बारचक, इशाकचक, लालूचक, आदमपुर आदि इलाकों में रहने वाले लोगों के घर दहल गए। उन्हें लगा कि भूकंप आया है। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!