देश

बिहार के भागलपुर में बम धमाके सात लोगों की मौत,करीब 12 लोग घायल,5 लोगों की हालत गंभीर बताई गई  

न्यूज़ धमाका :-बिहार के भागलपुर जिले में बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास हुआ है। हादसे में 7 लोगों की मौत के अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भागलपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। धमाका गुरुवार देर रात हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर करीब 4 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। साथ ही कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह स्थान कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस विस्फोट से एक तीन मंजिला घर ढह गया। घटना की सूचना पर DIG सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जेसीबी से हटाया जा रहा मलबाघटना के बाद भागलपुर के कई जनप्रतिनिधि और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं और जेसीबी लगाकर तबाह हुए घरों का मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

5 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज भागलपुर में गुरुवार देर रात को हुए धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि लोगों ने 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी। वहीं लोगों ने स्टेशन चौक के पास तक बारूद की गंध महसूस की। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई घंटों तक हवा में बारूद की गंध बनी रही।

इस इलाके में होता पटाखे बनाने का काम पुलिस ने बताया कि जिस इलाके में विस्फोट हुआ है, वहां पटाखे बनाने का काम होता है। भागलपुर पुलिस को भी कुछ दिन पहले IB ने अलर्ट किया था और यहां संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों के बताया कि घर में सब-ए-बरात के लिए बम बनाया जा रहा था, जिसके बाद यह धमाका हुआ। वहीं दूसरी ओर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि एफएसएल की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस तरह का धमाका था। भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!