
नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :-यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस के हमले का आज आठवां दिन है. कीव पर कब्जे के लिए रूसी फौज का रुक-रुक कर हमला जारी है. सवाल है कब तक लड़ेंगे पुतिन? कीव में रात में कई भीषण धमाके सुने गए. रूसी सेना की 64 किलोमीटर लंबी कतार हमले के आदेश के इंतजार में शहर से दूर खड़ी है. कीव शहर में हवाई हमले का अलर्ट है. बार बार सायरन की आवाज आ रही है. यूक्रेन के दूसरे शहर खारकीव में कल भारी तबाही हुई है. कम से कम तीन स्कूलों पर रूसी मिसाइलें गिरी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि रूस ने एस-400 मिसाइल सिस्टम का अभ्यास शुरू कर दिया है. S-400 मिसाइल सिस्टम युद्ध में किसी देश के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच समझा जाता है. यूक्रेन सरकार के नए प्रोपेगैंडा का भी खुलासा हुआ है.