ग्वालियर

हाेलकाष्टक होलिका दहन से लग जाता आठ दिन पहले, कब लगेगा किसी भी शुभ कार्य को करने पर राेक 

न्यूज़ धमाका :-हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। साल की शुरुआत होते ही पहला बड़ा त्याैहार होली का ही होता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से ही हाेलकाष्टक लग जाता है। फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक हाेलकाष्टक के दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस आठ दिन भले ही शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन देवी-देवताओं की अराधना के लिए ये दिन बहुत ही श्रेष्ठ माने जाते हैं।

हाेलकाष्टक : होलाष्टक 10 मार्च से शुरू होंगे, जो 18 मार्च को समाप्त होंगे। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होली खेली जाएगी।

हाेलकाष्टक का धार्मिक महत्व : हाेलकाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से लग जाता है। इस बार हाेलकाष्टक 10 मार्च 2022 से 18 फरवरी 2022 तक लगेगा। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने पर राेक होती है। हाेलकाष्टक के दिन से होली की तैयारी शुरू हो जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!