ग्वालियरमध्यप्रदेश

महाराज बाड़े पर नगर निगम एवं पुलिस ने मिलकर काे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ शुरू कर दी कार्रवाई

ग्वालियर,न्यूज़ धमाका:- महाराज बाड़े पर नगर निगम एवं पुलिस ने मिलकर शुक्रवार काे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। महाराज बाड़े पर यातायात निर्बाध चलता रहे इसके लिए यहां पर बेरिकेड्स भी लगाए गए हैं। जिससे बुधवार एवं गुरुवार को महाराज बाड़े पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम दिखाई दी।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अधिकारियों को फोन पर महाराज बाड़े से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाने के बाद आज सुबह नगर निगम एवं पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए बाड़े पर पहुंच गई। टीम काे देखते ही लाेगाें ने सामान समेटकर भागने का भी प्रयास किया। ऐसे में जाे भी माैके पर फुटपाथी दुकानदार मिले, उनकाे हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस और मदाखलत ने मिलकर पहले शिंदे की छावनी एवं हजीरा से अतिक्रमण को हटाया था।

महाराज बाड़े पर सुभाष मार्केट के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के कारण ट्रैफिक जाम रहता था। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोग आधी सड़क तक पहुंच जाते हैं। साथ ही दुकानों के बाहर लोग दोपहिया एवं सवारी वाहन भी खड़े हाेते थे। इसके कारण यहां पर जाम लगा रहता था। बुधवार को पुलिस प्रशासन एवं मदाखलत अमले ने दुकानदारों के आने से पहले ही बेरिकेड्स लगा दिए थे। इसके कारण फुटपाथी कारोबारी अपनी दुकानें नहीं लगा पाए। हालांकि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को सुभाष मार्केट के बाहर लगा कर बैठे रहे, लेकिन इनके कारण यातायात में परेशानी नहीं हुई थी। दो चार लोगों के दुकान लगाकर बैठने के कारण और भी लोग दुकान लगाने के लिए आने लगते हैं। इसके कारण यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पहले भी नगर निगम ने कई बार महाराज बाड़े से फुटपाथी कारोबारियों को हटाने का प्रयास किया था, लेकिन हर बार यह प्रयास विफल रहा था। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में महाराज बाड़ा शामिल है, यहां के चौराहे से एक दिन में 90000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से अधिकांश सवारी वाले वाहन महाराज बाड़े पर सवारियों के लालच में काफी देर तक रास्ता रोक कर खड़े रहते है। जिससे यहां पर जाम लगता है। जबकि आधी सड़क को फुटपाथी कारोबारी घेर लेते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!