मैनपुरछत्तीसगढ

131वीं जयंती भाजपा द्वारा स्थानीय आंबेडकर चौक में याद करते श्रद्घा सुमन किया अर्पित

मैनपुर,न्यूज़ धमाका:- जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की मूर्ति के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना करते एवं माल्यार्पण कर के मोमबत्ती जलाकर उनके आदर्शों को या गया और संविधान की शपथ लिया गया। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में गुरूवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती भाजपा द्वारा स्थानीय आंबेडकर चौक में याद करते श्रद्घा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि कहा कि आंबेडकर ने देश को एकता की सूत्र में बांधने के लिए उन्होंने सामाजिक असमानता और भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। देश को संविधान देकर समाज के शोषित, गरीब, दलित जनता के अधिकारों को संरक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन लोगों को उनका हक दिलाने और समतावादी समाज को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने देश के संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील किया। भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए शिक्षा प्राप्त की और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया और उन्हें सफलता भी मिली उन्होंने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के जयंती के अवसर पर उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान देने की बात कही है।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, रामस्वरूप साहू, रामसुंदर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम दास वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, महेंद्र सोनी, तिजेश्वर पटेल, रोहित कुमार नायक, बाबूलाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला रामटेक, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष विशेषण, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुरजो बाई ढांढ, रुकमणी साहू, गौरी पटेल, कैलाश साहू ,देवकी साहू, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष चवंर साय देववंशी, होरी लाल साहू तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!