गरियाबंदछत्तीसगढ

समाज सरल,सहज व मेहनतकश समाज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ विकास करना आवश्यक,सांसद चुन्नाीलाल

राजिम,न्यूज़ धमाका:- मरार समाज राजिम राज जिला गरियाबंद मरार समाज का वार्षिक सम्मेलन व शपथग्रहण समारोह मुख्यालय राजिम में हुआ। मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद चुन्नाीलाल साहू, विशिष्ट अतिथि शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल थे। इनका स्वागत पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक से पुष्प माला व बाजे गाजे के साथ किया गया।

इस अवसर पर राजिम राज अध्यक्ष तेजराम पटेल ने समाज हित में छात्रावास भवन में अहाता निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने की मांग की और राजिम राज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि हमारा समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है, समाज मे रोटी बेटी के साथ साथ रचनात्मक कार्यों में समाज बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है।

साथ ही समाज में हर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य कर दिया गया है, समाज के बच्चों को समय समय पर केरियर पर मार्गदर्शनदिया जा रहा है। समाज की मुख्यधारा में युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों को जोड़कर नवाचार लाने का प्रयास किया जा रहा है, समाज में आदर्श विवाह को प्रोत्साहित कर खर्चीली विवाह को बंद करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सांसद चुन्नाीलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि मरार समाज सरल, सहज व मेहनतकश समाज है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ विकास करने के लिए मेहनत करना आवश्यक है और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उद्यानिकी विभाग से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मरार समाज को प्राथमिकता से मिले।

उन्होंने ज्योतिबा फूले को याद करते हुए कहा महात्मा ज्योतिराव फूले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाजसेवी, लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। 11 अप्रैल को इनकी जयंती हम सबने मनाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं और दलितों के उत्थान में लगा दिया। वह हमेशा से ही स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए काम किया करते थे। मरार समाज राजिम नगर के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!