गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद के कुकदा डेम में एक बड़ा हादसा:-पिकनिक मनाने आए तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत,तीनों शव को पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिले के कुकदा डेम में एक बड़ा हादसा हो गया है। मृतकों में एक युवती रीता कुमारी धमतरी तथा दो युवक लक्ष्य वर्मा रायपुर व राकेश तैता कांकेर शामिल हैं। पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों शव को पानी से बाहर निकाला।

कहा जा रहा है कि तीनों अजीम प्रेमजी भाई नाम के एक एनजीओ में काम करते थे। जिसका कार्यालय मगरलोड धमतरी में है। गुरुवार को ये अपने अन्य आठ-दस दोस्तों के साथ मगरलोड के रास्ते ही कुकदा डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। एनीकट के किनारे के ये नहाने जा रहे थे गड्ढा होने के कारण गहरे पानी में फंस गए, जिसके चलते ये हादसा हो गया।

तीनों शव को पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजीम प्रेमजी भाई नामक एनजीओ में काम करने वाले अलग-अलग जिले के 8-10 लोग गुरुवार को पैरी नदी में बने कुकदा डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दरम्यान नहाते समय रीता कुमारी, लक्ष्य वर्मा और राकेश तैता गहरे पानी में उतर गए जिसके बाद बाहर नहीं निकल पाए। चीख-पुकार मचने और डुबते देख साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। इधर ग्रामीणों ने शोर-शराबा देख इसकी सूचना तुरंत पांडुका पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही तत्काल पांडुका थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर तथा मगरलोड पुलिस भी मौके पर पहुंची। चंूकि जिस स्थान में युवक-युवती डूबे वह धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में आता है इसलिए मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!