भिलाई

देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को मार दी टक्कर,एक युवक ओवरब्रिज के नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह शहर में दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें कुल तीन लोगों की मौत हुई है। बुधवार की देर रात करीब एक बजे ठगड़ाबांध ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक छिटककर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत ज्यादा गंभीर है। इसके अलावा खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा तिराहा पर गुरुवार की सुबह एक डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गई।

ठगड़ाबांध ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र के ठगड़ाबांध ओवरब्रिज बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक घटना हुई। रिसाली सेक्टर निवासी लोकेश डहरिया (26) और बालाघाट मध्यप्रदेश निवासी विक्रांत सिंह, यशवंत कोसले व देव सिंह मरकाम दो बाइक से जेल रोड की ओर जा रहे थे। चारों होर्डिंग बोर्ड लगाने का काम करते हैं और रात के समय में ही अपना काम करते थे। वे लोग काम करने के लिए ही निकले थे। इसी दौरान जेल रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रांग साइड में आकर दोनों बाइक पर सवार चारों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!