नई दिल्ली

दिल्ली की हवा गुणवत्ता सूचकांक में हुआ थोड़ा सुधार

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के एक दिन बाद सोमवार को गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ और यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह बहुत खराब श्रेणी में 340 दर्ज किया गया।

पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों की सांद्रता क्रमश: बहुत खराब और खराब श्रेणी के तहत क्रमश: 340 और 204 दर्ज की गई। सफर के पूवार्नुमान के अनुसार मंगलवार को एक्यूआई बढ़कर 327 पर पहुंचने के साथ शहर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी।

सफर के अनुसार सोमवार सुबह पूसा, लोधी रोड और मथुरा रोड का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में क्रमश: 346, 309 और 341 दर्ज किया गया।

हालांकि दिल्ली के पड़ोसी शहरों नोएडा का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ और बिगड़ गया। गुरुग्राम का एक्यूआई 326 दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!