बीजापुरछत्तीसगढ

बीजापुर में हुई भारी बारिश, आपदा प्रबंधन विभाग ने किये आंकड़े जारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 545.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1419.2 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 190.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 214.6 मिमी, सूरजपुर में 285.8 मिमी, जशपुर में 268.7 मिमी, कोरिया में 312.0 मिमी, रायपुर में 368.4 मिमी, बलौदाबाजार में 533.2 मिमी, गरियाबंद में 632.3 मिमी, महासमुंद में 549.6 मिमी, धमतरी में 645.7 मिमी, बिलासपुर में 598.5 मिमी, मुंगेली में 613.4 मिमी, रायगढ़ में 506.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 647.8 मिमी, कोरबा में 430.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 527.9 मिमी, दुर्ग में 506.8 मिमी, कबीरधाम में 514.4 मिमी, राजनांदगांव में 576.2 मिमी, बालोद में 672.1 मिमी, बेमेतरा में 375.3 मिमी, बस्तर में 696.9 मिमी, कोण्डागांव में 625.7 मिमी, कांकेर में 722.1 मिमी, नारायणपुर में 553.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 732.2 मिमी और सुकमा में 540.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!