रायपुरछत्तीसगढ

बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत कि,भेंट-मुलाकात के लिए सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे वहा की बड़ी घोषणाएं

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे।

यहां कोंटा के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया।

कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की।

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं

1 . उप तहसील जगरगुंडा को तहसील बनाने की घोषणा

2. उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा

3. कोंटा ब्लाक के बंडा गांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन

4. कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा

5. कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण

6. दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण छत्तीसगढ़ की सीमा पर

7. छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण

8. एर्राबोर में मिनी स्टेडियम

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!