रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने दिव्यांग छात्रावास रेप मामले में कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल, कहा – गृह मंत्री की इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं

रायपुर न्यूज़ पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने दिव्यांग छात्रावास रेप मामले में कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जशपुर के दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक रूप ले रहा है. विपक्ष के कई नेता बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भी इस मामले पर वर्तमान सरकार पर तंज कसा है. उन्होने कहा है कि ‘ कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं उन्होने ट्वीट कर कहा ‘माननीय मुख्यमंत्री जी (छत्तीसगढ़ कांग्रेस) कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? जशपुर कांड से आपकी यश पताका पूरे देश में फहरा रही है गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं..!! पंडो या अन्य पिछड़ी जनजाति के लोग प्रदेश में रहते है, क्या आप जानते हैं जशपुर जिले में डीएमएफ मद से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में एक दिव्यांग बच्ची से रेप और छेड़छाड़ की गई है. नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से आधी रात दो कर्मचारियों ने कुकर्म किया है. इतना ही नहीं दिव्यांग छात्राओं के कपड़े फाड़कर परिसर में दौड़ाया गया है.इस घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद सोमवार को जशपुर कलेकटर महादेव कावरे को हटा दिया गया है. जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है

अगला खबर – देश में 201 दिन बाद कोरोना के मामले 20,000 से नीचे आए, एक्टिव केस 3 लाख से कम

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!