
जिला फुटबॉल संघ की बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यो की उपस्तिथि में जिला फुटबॉल लीग के संबंध में चर्चा की गई। जिसमे यह निर्णय लिया गया कि कोंडागांव जिला फुटबॉल लीग का आयोजन 11 अक्टुबर से किया जाएगा। जिसमे जिले के सभी टीमों में जिले के खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा ।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में जितनी भी फुटबॉल टीम संचालित है उनसे वार्षिक शुल्क के रूप में 3000 रु लिया जाएगा। जिसमे टीम की राजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क भी शामिल होंगे। बैठक में आगे चर्चा करते हुए । यह भी निर्णय लिया गया। कि डीएफए लीग खत्म होते होते नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसकी तिथि की घोषणा डीएफए लीग के दौरान की जाएगी।
