छत्तीसगढसुकमा

पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो पर था लाखों का इनाम, सुकमा में 7 माओवादी गिरफ्तार

सुकमा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को खोखली माओवादी विचारधारा से परेशान होकर दो इनामी समेत पांच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में पांच नक्सलियों– करटम सुक्का, सोयम बदरा, दिरदो केशा, मुचाकी मासा और मड़कम हड़मा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। मामले की जानकारी देते हुए कहा कि नक्सली करटम सुक्का के सिर पर दो लाख रुपये तथा सोयम बदरा के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा बाहरी नक्सलियों से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


शुक्रवार को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले शुक्रवार को भी सुरक्षाबल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की थी। सुरक्षाबल के जवानों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।

भागने की कोशिश कर रहे थे नक्सली

अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मुकरम गांव के करीब था तब कुछ संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

उन्होंने बताया कि सभी नक्सली, संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य कर रहे थे। जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए नक्सलियों की तलाशी ली तब उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!