रायपुरछत्तीसगढ

आबकारी विभाग ने IP क्लब का लाइसेंस किया निरस्त

रायपुर न्यूज़ धमाका /// या रायपुर स्थित IP क्लब में बी ते लंबे समय से बेधड़क प्रशासन के नियमों को ताक में रखकर युवक-युवतियों को नशे का सामान परोसा जा रहा था. बीती रात 4 बजे तक पार्टी चलाई गई, जबकि नियमों की बात करें तो सिर्फ 12 बजे तक ही क्लब और बार को खोले रखने की अनुमति है IP क्लब के हाल को देखकर तो ये लगता है कि शहर में किसी बड़ी घटना को आमंत्रित किया जा रहा था. क्लब में ना ही कोई मेटल डिडेक्टर लगाया गया और न क्लब के भीतर जाने वाले लोगों की तलाशी ली जाती है. यानी की क्लब के अंदर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है.

IP क्लब में देर रात तक चल रही नशे की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. पुलिस को शिकायत मिलते ही क्लब के खिलाफ कार्रवाई की गई है. रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्लब के बार लाइसेंस निरस्त करने आबकारी विभाग को पत्र लिखा था. इसके बाद कार्रवाई की गई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!