भोपाल

विदिशा की रहने वाली महिला के कटे हाथ को डाक्टरों ने जोड़े नौ घंटे तक की सर्जरी

 तलवार से वार कर एक महिला के काटे गए दोनों हाथों को जोड़ने में राजधानी के डाक्टरों ने सफलता हासिल की है। महिला के हाथ अलग नहीं हुए थे, लेकिन पूरी तरह नसें कट गईं थीं, हड्डिया टूट गई थीं। महिला पर तलवार से बुरी तरह वार किए थे इसलिए उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं थी। महिला के हाथों को जोड़ने के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर में नौ घंटे आपरेशन चला। आखिरकार डाक्टरों की टीम ने सफल आपरेशन कर महिला के हाथ जोड़ दिए हैं। महिला विदिशा की रहने वाली है। उसकी उम्र 47 वर्ष है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

डॉ शर्मा ने बताया कि तलवार के प्रहार से महिला को कलाई में रक्त पहुंचाने वाली नसों को बहुत नुकसान पहुंचा था, इसलिए प्लास्टिक सर्जन ने डाक्टरों की टीम के साथ महिला की सर्जरी की। महिला के दोनों हाथ बचाने में सफल रहे हैं। कुछ ही दिनों में महिला ठीक हो जाएगी। आपरेशन करने वालों में प्लास्टिक सर्जन डा विशाल रामपुरी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डा प्रशांत यशवंते, फिजिशियन डा गोपाल बाटनी सहित अन्य डाक्टर मौजूद थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा के बालाजी मंदिर क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने हमला कर दिया था। हमला तलवार से किया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। नर्मदा ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डा राजेश शर्मा ने बताया कि महिला की हालत बहुत ही गंभीर थी। जैसे ही उसे लाया गया, तुरंत उसकी जांचें की गईं। प्लास्टिक सर्जन, वस्कुलर सर्जन, एनेस्थेसिया विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन ने तुरंत आपरेशन करने का निर्णय लिया, जो नौ घंटे तक चला और उसे बचा लिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!