Uncategorized

शनिवार के दिन करें यह 5 उपाय, दूर होंगी नौकरी-व्यापार से संबंधित सभी परेशानियां

शनिवार का दिन कर्मफल दाता भगवान शनि को समर्पित है। इस दिन नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए कुछ उपाय करना अत्यंत लाभदायक माना गया है।

मुख्य बातें

  • न्याय के कारक शनिदेव अपने भक्तों के जीवन से समस्याओं को करते हैं दूर।
  • शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा से शनि दोष की समस्या से मिलती है मुक्ति।
  • शनिवार के दिन करने चाहिए कुछ विशेष उपाय इससे नौकरी और व्यापार में आ रही विपदाएं होती हैं दूर।

न्याय के कारक शनि देव के प्रकोप से जातकों के जीवन में नौकरी तथा व्यापार से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। इन परेशानियों के निवारण के लिए शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा तथा कुछ उपाय करना लाभदायक बताया गया है। कहा जाता है कि शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। इसीलिए भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन विशेष अनुष्ठान करना चाहिए। कर्मफल दाता शनि देव को प्रसन्न करने से जातकों के जीवन में आ रही नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर शनि दोष के वजह से आपके जीवन, नौकरी तथा व्यापार में बाधाएं आती हैं तो शनि देव की कृपा से वह भी दूर हो जाएंगी।

 शनिवार के दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए

1. शनिवार के दिन इन चीजों का करें दान

तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश

2. शनिवार के दिन यह रत्न करें धारण

नौकरी और व्यवसाय से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन नीलम रत्न पहनें। जानकार बताते हैं कि यह रत्न शनि के दुष्प्रभावों से भक्तों को दूर रखते हैं।

3. समृद्धि के लिए शनि यंत्र की करें पूजा

घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

4. इन जड़ी-बूटियों को करें धारण

शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए बिच्छू जड़ और धतूरे की जड़ धारण कीजिए। शनि होरा और शनि के नक्षत्र में यह जड़ी बूटी धारण करने चाहिए।

5. शनि मंत्र का करें जाप

शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ॐ शं शनिश्चरायै नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े ………….डेंगू बुखार में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!