रायगढ़

कांग्रेस नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी की गला घोट कर हत्या

रायगढ़ न्यूज़ यह घटना लैलूंगा की है जहाँ कांग्रेस के एल्डरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मित्तल के साथ उनकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं माना जा रहा है कि चोरी की फिराक में घर में घुसे चोरों ने पहचान न हो इस वजह से घर के नीचे फ्लोर में सो रहे मदन मित्तल व उसकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को बीती रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इसके साथ ही जांच के लिए रायगढ़ से डॉग स्कॉड के साथ एफएसएल की टीम रवाना हो गई है घटना से पूरे लैलूंगा में शोक की लहर फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने पर लैलूंगा  विधायक चक्रधर सिदार भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही अग्रवाल समाज ने घटना को देखते हुए श्री अग्रसेन जयंती के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और पुलिस जांच में जुटी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!