रायपुरछत्तीसगढ

आयुष्मान भारत डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का छत्तीसगढ़ में 44 फीसदी लोगो का हो चुका पंजीयन

रायपुर न्यूज़ एक दिन में पूरे भारत वर्ष में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दर्ज है. प्रदेश में निवासरत 86 फीसदी परिवारों में से किसी एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन हो चुका है 16 सितम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 44 फीसदी आबादी का पंजीयन किया जा चुका है. पंजीकृत हितग्राही अनुबंधित अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए सीधे योजना का लाभ ले सकते हैं.राज्य में “आपके द्वार आयुष्मान“ अभियान के तहत् लगभग 1 करोड़ 5 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया था. पंजीकृत हितग्राहियों को संबंधित चॉइस सेंटर सीएससी से ही पीवीसी आयुष्मान कार्ड (प्लास्टिक) उपलब्ध कराए जा रहे हैं

छत्तीसगढ़ में एक दिन में किया सवा छह लाख लोगो का पंजीयन

“आपके द्वार आयुष्मान“ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में कीर्तिमान रचा था. 1 मार्च से 30 अप्रैल 2021 तक चले इस अभियान में 25 मार्च की तारीख कीर्तिमान के रूप में दर्ज है. इस एक ही दिन में राज्य ने 6 लाख 26 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया. पूरे अभियान के दौरान 97 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया

छत्तीसगढ़ कार्ड पंजीयन में देश में तीसरे स्थान पर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर हैं. राज्य में योजना की शुरूआत से अभी तक लगभग 1 करोड़ 37 लाख हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका हैं, और यह क्रम अनवरत जारी हैं. पखवाड़े के दौरान भी प्रदेश भर में बड़े पैमाने पे आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा रहा हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!