रायपुरछत्तीसगढ

वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेजा , फैसला मुख्यमंत्री के हाथ

रायपुर न्यूज़ धमाका /// वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसी में विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर कुछ फैसला होगा।

केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद राज्य सरकार दबाव में है। उसे राजस्व संसाधन की भी चिंता है वहीं घरेलू राजनीति में मतदाताओं को साधे रखने के लिए पेट्रोल-डीजल को सस्ता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी भी दिखानी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कटौती के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सभी पड़ोसी राज्यों से कम होंगे। इसके लिए सभी राज्यों की दरों का अध्ययन भी कराया जा रहा है।केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाती है। राज्य सरकारें VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाती हैं। छत्तीसगढ़ में दोनों पेट्रोलियम उत्पादों पर 25% VAT लगता है। इसकी दरें आखिरी बार 2018 में तय हुई थीं। उसके बाद इसे कभी छेड़ा नहीं गया। राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 101।88 रुपए थी। वहीं डीजल 93।86 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!