छत्तीसगढकोंडागांव

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हल्की कम बारिश के आसार दिखेंगे।

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार 18 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कुछ दिनों बाद जैसे ही मौसम खुलेगा, ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रायपुर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। हालांकि मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं है। पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से इन दिनों नमी काफी आ रही है। इसके साथ ही कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। गुरुवार को इसके प्रभाव से ही कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!