छतीसगढ़जशपुर

कलेक्टर ने पटवारियों की लगाई क्लास, बैठक में अनुपस्थित पटवारी निलंबित

जशपुर न्यूज धमाका – जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने बागबहार क्षेत्र में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें राजस्व कार्यों की सुस्त गति और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। इस दौरान ग्राम डूमरबहार के पटवारी आलोक खेस की बैठक में अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए।

राजस्व कार्यों में सुधार के निर्देश

कलेक्टर ने सीमांकन, बंटवारा, डायवर्सन, नक्शा दुरुस्तीकरण, खाता विभाजन सहित अन्य कार्यों को गंभीरता और रुचि से करने की हिदायत दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो पटवारी काम में लापरवाही बरतेगा, उसके वेतन में कटौती की जाएगी।

किसानों की उपस्थिति में होगी गिरदावरी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गिरदावरी कार्य केवल मौके पर जाकर और किसानों की उपस्थिति में ही किया जाएगा। खेत में कुआं, तालाब, पेड़ या अन्य कोई संरचना हो, तो उसकी जानकारी भी गिरदावरी में दर्ज करना अनिवार्य होगा ताकि किसान संबंधित योजनाओं का लाभ ले सकें।

निलंबन और चेतावनियाँ

  • डूमरबहार के पटवारी आलोक खेस को बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया।
  • कोतबा के पटवारी को कार्य में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी गई।
  • कोकियाखार और खूटापानी के पटवारियों को नक्शा-बंटवारे के लंबित कार्यों में धीमी प्रगति पर फटकार लगाई गई।

फील्ड बुक अनिवार्य, काम में पारदर्शिता जरूरी

कलेक्टर ने सभी पटवारियों को फील्ड बुक साथ रखने, प्रविष्टियाँ अद्यतन रखने और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय न आना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!