कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा में कलेक्टर ने लगाया कर्फ्यू , भाजपा नेताओं की रैली के बाद विवाद

कवर्धा न्यूज़ जिले में दो दिन से चल रहे विवाद के मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है. आज शहर में बीजेपी नेताओं, विश्वहिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूम कर रैली निकाली. इस दौरान रैली में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने वहां बंद दुकानों में तोड़-फोड़ करने की कोशिश की. दुकान के बाहर बोर्ड और फ्लेक्स फाड़ दिए. इन्हीं असमाजिक तत्वों को शांत कराने के लिए पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी समेत हजारों की संख्या में पुलिसबल तैनात किया था. पुलिस की समझाइश के बाद भी जब लोग नहीं माने, तो जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है. जैसे ही कर्फ्यू लगाने की सूचना पुलिस को मिली. वैसे ही पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. इसमें कुछ लोगों को चोटें आई है कवर्धा जिले में  धारा 144 पहले से लागू है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!